“व्यापार महोत्सव” – ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 11–12 अप्रैल 2026 को श्री माहेश्वरी समाज इंदौर जिले का अनूठा आयोजन

“व्यापार महोत्सव” – ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 11–12 अप्रैल 2026 को श्री माहेश्वरी समाज इंदौर जिले का अनूठा आयोजन

इंदौर। श्री माहेश्वरी समाज इंदौर जिले द्वारा पहली बार एक विशेष और अनूठा व्यावसायिक आयोजन “व्यापार महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव 11 और 12 अप्रैल 2026 को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज के व्यापारियों, उद्यमियों और युवा व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर सकें, नई व्यावसायिक संभावनाएँ तलाश सकें और आपसी नेटवर्किंग को मजबूत बना सकें।

शैलेश माहेश्वरी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छोटे व्यापारी तथा युवा व्यवसायी इस महोत्सव में शामिल होकर विभिन्न उत्पादों के डीलर बन सकते हैं और अपने व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं।

“व्यापार महोत्सव” समाज का पहला यूनिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला आयोजन है, जिसमें एक ही छत के नीचे व्यापार, विकास और अवसर का महा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ व्यापारियों को अपने ब्रांड की पहचान बढ़ाने और बिक्री का दायरा विस्तारित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही छोटे व्यापारी तथा युवा व्यवसायी विभिन्न उत्पादों के डीलर बनकर व्यापारिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आगंतुकों को भी अलग-अलग प्रकार के उत्पादों और सेवाओं की खरीदारी का अवसर मिलेगा।

आयोजन समिति के भरत तोतला और दिनेश परवाल ने बताया कि यह आयोजन व्यापार को बढ़ावा देने, नए अवसरों का सृजन करने और समाज के सदस्यों को एक मजबूत व्यावसायिक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। महोत्सव में स्टॉल की संख्या सीमित रखी गई है, इसलिए स्टॉल आवंटन "प्रथम आए, प्रथम पाए" के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक व्यापारी और व्यवसायी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने,स्टॉल बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए जल्द संपर्क कर सकते हैं।

दिनेश परवाल - 90090 22000

भरत तोतला   - 94246 58000


कार्यक्रम विवरण:
दिनांक :  11–12 अप्रैल 2026
समय   :  प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक
स्थान   :  ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर




Comment
Leave a Comment:
Gulabpura - Sun, 19 Jan 2020खेलकूद
Please wait, submitting...