सूरत में ‘स्वर्ण मंगलम’ का भव्य शंखनाद: महिला संगठन की स्वर्ण जयंती पर उपलब्धियों और नारी शक्ति का अनूठा संगम, नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों से 500 से अधिक महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी

सूरत में ‘स्वर्ण मंगलम’ का भव्य शंखनाद: महिला संगठन की स्वर्ण जयंती पर उपलब्धियों और नारी शक्ति का अनूठा संगम, नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों से 500 से अधिक महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी

सूरत। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वर्ण मंगलम’ दसवीं राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का ऐतिहासिक भव्य आगाज रविवार को सूरत में हुआ। गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन और सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त आतिथ्य में परवत पाटिया स्थित माहेश्वरी लग्जुरिया में आयोजित इस समारोह में नेपाल सहित भारत के देशभर के विभिन्न प्रांतों से 500 से अधिक महिला प्रतिनिधियों और सूरत के गणमान्य नागरिकों समेत करीब 700 लोगों की उपस्थिति रही।

दो दिवसीय इस राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ की ओजस्वी धुन पर समाज के नन्हे बच्चों के बैंड द्वारा अगवानी के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. माया माहेश्वरी (प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, मुंबई) ने दीप प्रज्वलन कर ‘स्वर्ण मंगलम’ का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीपजी काबरा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजूजी बांगड़, उद्योगपति श्री नरेंद्रजी साबू, श्री रामरतनजी भूतड़ा विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। साथ ही निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशाजी माहेश्वरी, स्वागताध्यक्ष श्रीमती विमलाजी साबू, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योतिजी राठी की भी गरिमामयी विशेष उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योतिजी राठी द्वारा प्रस्तुत पीपीटी प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें संगठन के सत्र की स्वर्णिम यात्रा, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान का ऐसा सजीव और प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया कि सभी प्रतिभागी गौरवान्वित हो उठे। इसी दौरान संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों को ‘गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किए जाने की घोषणा की गई, जिसे समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


शक्ति वंदन में प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के एक मुख्य पड़ाव 'शक्ति वंदनम' के अंतर्गत सत्र में समाज की उन प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रशासनिक सेवा से आईपीएस सौ. वेदिका बिहानी, सैन्य सेवा से सुश्री आरुषि बाहेती, महिला उद्यमिता के क्षेत्र में सुश्री ईशा झंवर एवं सौ. शिप्रा राठी तथा सौ. विजया माहेश्वरी को उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से नवाजा गया।

समारोह के सफल और ओजस्वी संचालन का उत्तरदायित्व श्रीमती श्वेता आनंद जाजू ने निभाया, जिनकी प्रभावशाली वाणी ने पूरे सदन को सुव्यवस्थित और ऊर्जावान बनाए रखा। इस भव्य आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि जब समाज की मातृशक्ति अनुशासित और संगठित होकर आगे बढ़ती है, तो वह राष्ट्र और समाज के लिए नए आयाम स्थापित करती है।

/
/
/
/
/
/
/
/
/
/
Leave a Comment:
CAPTCHA

Gulabpura - Jan, 2020

Maheshwari News खेलकूद
Please wait, submitting...