इंदौर में माहेश्वरी समाज का "व्यापार महोत्सव" ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न, युवाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र, संगठनो को दिखाई भविष्य की नई राह
“जब स्पष्ट सोच और सही दिशा में टीम भावना के साथ पूर्ण समर्पण से सामूहिक प्रयास किया जाता है, तो परिणाम वास्तव में अद्भुत, अभूतपूर्व, अविश्वशनीय और अकल्पनीय ही होते हैं। यह बात इंदौर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय “व्यापार महोत्सव” की सफलता पर पूरी तरह सटीक बैठती है।”
इंदौर। माहेश्वरी समाज जिला इंदौर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “व्यापार महोत्सव” का रविवार को भव्य एवं सफल समापन हुआ। यह व्यापार महोत्सव केवल एक आयोजन न रहकर अब समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो गया। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में हजारों समाजबंधुओं के साथ-साथ अन्य समाज के व्यापारिक वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय उपस्थिति और ऊर्जा ने इस आयोजन को नई पहचान दी। इस महोत्सव ने उस धारणा को भी तोड़ा कि युवा समाज से जुड़ना नहीं चाहते—बल्कि यह सिद्ध किया कि उचित और सार्थक मंच मिलने पर युवा पूरे उत्साह के साथ आगे आते हैं।
समापन अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव अभूतपूर्व रूप से सफल रहा, जिसमें व्यापार, नवाचार और नेटवर्किंग का उत्कृष्ट संगम देखने को मिला। विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से व्यापारियों को अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला, वहीं आगंतुकों को नए व्यावसायिक अवसरों, विकल्पों, संभावनाओं और संपर्कों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
समाज अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण मंत्री (पप्पू भैया) के नेतृत्व, मंत्री मुकेश असावा एवं पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा। सीमित समय में योजनाबद्ध कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और सतत परिश्रम के साथ इस महोत्सव की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित प्रयासों से असंभव लक्ष्य भी संभव बनाए जा सकते हैं।
वक्ताओं ने इसे समाज में “नवाचार का शंखनाद” बताते हुए कहा कि इस आयोजन ने पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर आधुनिक व्यापारिक दृष्टिकोण को अपनाने की दिशा दिखाई है। युवाओं को मंच प्रदान कर उन्हें ब्रांडिंग, मार्केटिंग और नए व्यावसायिक आयामों से जोड़ना इस महोत्सव की प्रमुख उपलब्धियों में रहा।
महोत्सव की विशेष उपलब्धियों में व्यापारियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराना, हजारों लोगों की जनसहभागिता, नए व्यापारिक संबंधों का निर्माण तथा इंदौर समाज की पहचान को एक प्रगतिशील व्यापारिक केंद्र के रूप में सुदृढ़ करना शामिल रहा। इस आयोजन ने “लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
इस सफल आयोजन के पीछे चेयरमैन अखिलेश राठी, वाइस चेयरमैन घनश्याम झंवर, सीए संतोष मुच्छाल सहित पूरी आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। कोर टीम के सदस्य रजत बेड़िया, राजेश सोमानी, पवन भलिका, प्रहलाद सेठ, केदार हेडा, निलेश सारड़ा, अजय सारड़ा, संतोष मानधन्या, राधेश्याम काबरा सहित अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बैकएंड टीम में पंकज काबरा, जयंन्त गुप्ता, राजेश गट्टानी, संजय मानधन्या, विकास माहेश्वरी, घनश्याम कासट, सुनील मालू, राम मूंदड़ा, प्रेम माहेश्वरी, विकास बांगड़, अभय सारड़ा, सुनील न्याती एवं उनकी टीम का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। स्वास्तिक ग्रुप द्वारा की गई रोबोट लॉन्चिंग भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
मुख्य संयोजक भरत तोतला एवं दिनेश परवाल द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ एवं आकर्षक उपहारों ने आयोजन को और अधिक रोचक बना दिया। वहीं युवा टीम में प्रथम मंत्री, सार्थक गुप्ता सहित अन्य सभी युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान की।
आयोजन की सफलता में स्टॉल लगाने वाले सभी व्यापारियों, मेन स्पॉन्सर्स, को-स्पॉन्सर्स, आर्थिक सहयोग देने वाले सदस्यों, रजिस्ट्रेशन काउंटर टीम, लकी ड्रॉ टीम, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इवेंट मैनेजमेंट टीम एवं सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, व्यापारियों, सहयोगियों एवं आगंतुकों एवं अन्य समाज के व्यापारिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव आने वाले समय में और भी बड़े आयोजनों की आधारशिला और प्रेरणा बनेगा तथा समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
कुल मिलाकर, यह व्यापार महोत्सव एक आयोजन से बढ़कर “एक मूवमेंट” के रूप में उभरकर सामने आया, जिसने एकता, नवाचार और व्यापारिक प्रगति का सशक्त संदेश दिया। साथ ही यह स्पष्ट संकेत भी दिया कि समाज का युवा अब सिर्फ भोजन भंडारे की सोच एवं पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर किए जाने वाले सार्थक प्रयासों के साथ न सिर्फ जुडने को, बल्कि इस तरह के आयोजनों मे अपना सतत योगदान देने एवं नेतृत्व करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
व्यापार महोत्सव 2027 के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ
------- O -------
महोत्सव के सारे फोटोग्राफ इस लिंक से देख सकते है।


