माहेश्वरी समाज इंदौर जिला का होलिकोत्सव और फाग महोत्सव का भव्य आयोजन, समाज बंधुओ की अभूतपूर्व भागीदारी
इंदौर: मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में माहेश्वरी समाज के बायपास रोड़ पर नवनिर्मित आनंदम भवन मे माहेश्वरी समाज, जिला इंदौर द्वारा 4 मार्च 2026 को होलिकोत्सव एवं फाग महोत्सव मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमे बहुत सालों बाद समाजबंधुओ की ऐतिहासिक भागीदारी रही। यह कार्यक्रम समाज की एकता, संगठन क्षमता और पारंपरिक संस्कारों की झलक प्रस्तुत करता है।
उपाध्यक्ष पवन भलिका और प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने बताया कि इस वर्ष का समारोह अपनी भव्यता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और आत्मीय वातावरण के कारण विशेष रूप से यादगार रहा। आयोजकों ने समाज के प्रत्येक वर्ग, युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की एवं कम से कम मंचीय प्रदर्शन की जगह आपस आपस में एक दूसरे से मिलने पर जोर दिया गया।
आयोजन की विशेष झलकियाँ
- जिला अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायणजी मंत्री (पप्पू भैया) ने “सबको साथ लेकर चलने” की विचारधारा को चरितार्थ किया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यक्रम उच्च मानकों के साथ संपन्न हुआ।
- मुख्य अतिथि श्री लीलाधरजी माहेश्वरी एवं विशेष अतिथि श्री दिनेशजी काबरा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
- मंत्री श्री मुकेशजी असावा ने संपूर्ण आयोजन के प्रबंधन में विशेष योगदान दिया।
- भजन संध्या: श्री द्वारका मंत्रीजी की भजन संध्या ने वातावरण को भक्तिमय बनाया और उपस्थित सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराया।
- भोजन व्यवस्था: बिजासन क्षेत्र अध्यक्ष श्री महेशजी राठी (गुड्डा भैया), श्री अशोकजी जाजू एवं उनकी टीम ने स्वादिष्ट और उत्कृष्ट भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वितरण में सहयोग किया।
- युवा सहभागिता: दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी समाज संगठन, युथ विंग के रजत लड्डा और उनकी टीम ने 50-60 लोगों को एसी बस में कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था की, जिससे दूरदराज के समाजजन भी समारोह में शामिल हो सके।
- सुस्वादु ठंडाई बनाने और वितरण मे निलेशजी भूतड़ा की व्यवस्था भी लाजवाब थी।
कार्यक्रम की संरचना और प्रबंधन
- बैठक व्यवस्था: सुव्यवस्थित और अनुशासित बैठक व्यवस्था ने कार्यक्रम के गरिमामय स्वरूप को और उभार दिया।
- मंचीय कार्यक्रम: मंचीय कार्यक्रमों को सीमित रखते हुए समाजजनों के आपसी संवाद और मिलन को प्राथमिकता दी गई।
- भोजन पास नीति: प्रारंभ से ही भोजन पास की बिक्री नियंत्रित रखी गई, जिससे अंतिम समय तक व्यवस्था सुचारु रही।
- “मैं भी कार्यकर्ता” पहल: लगभग 15 क्षेत्रीय सदस्य, जिनमें महिला और युवा संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे, ने भोजन व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन में जिम्मेदारी निभाई।
समाज की एकता और सामाजिक महत्ता
यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज के एकजुटता और सहयोग का प्रतीक भी बना। समाजजनों ने पारिवारिक और सामूहिक मिलन का आनंद लिया, और युवा पीढ़ी भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित हुई।
जिला अध्यक्ष एवं मंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि सभी क्षेत्रीय टीमों को साथ लेकर चलें और प्रत्येक सदस्य का योगदान मान्यता पाए। इस तरह, पूरे इंदौर के माहेश्वरी समाज ने मिल-जुलकर, जिम्मेदारीपूर्वक और समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
संयोजक और प्रमुख सहयोगी
- प्रभारी: श्री केदारजी हेडा
- समन्वयक: अभयजी शारदा, पंकजजी काबरा
- संयोजकगण: श्यामजी मुंदड़ा, डॉ. प्रवीणजी काबरा, मनीषजी बेड़िया, रामनिवासजी राठी
- भोजन संयोजन: श्री महेशजी राठी (गुड्डा भैया), श्री अशोकजी जाजू और उनकी टीम
समस्त क्षेत्रीय संगठन, महिला और युवा सदस्य तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमो से सफल आयोजन हेतु बधाइयों का तांता लगा हुआ हैं, हर जगह बधाई के मैसेज देखने को मिल रहे है जोकि समाजबंधुओ की भावनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं।
🌺इंदौर जिला माहेश्वरी समाज की पूरी टीम और सभी संयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।🌺
Comment
Leave a Comment:
















