अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक इंदौर में सम्पन्न, महाकाल दर्शन व कॉर्पोरेट सेमिनार रहे आकर्षण का केंद्र, “बाल संस्कार शिविर-2026” के पोस्टर का विमोचन

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक इंदौर में सम्पन्न, महाकाल दर्शन व कॉर्पोरेट सेमिनार रहे आकर्षण का केंद्र, “बाल संस्कार शिविर-2026” के पोस्टर का विमोचन

इंदौर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की नवम कार्यसमिति की द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय बैठक, पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान एवं इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में 4-5 अप्रैल 2026 को इंदौर में अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर से पधारे पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की गतिविधियों, भावी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों पर गहन मंथन किया, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हुई।

बैठक में सम्मिलित होने देशभर से आए अतिथियों का इंदौर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आयोजन के अंतर्गत सभी प्रतिनिधियों को उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए गए, जहाँ सभी ने समाज के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

आर्टिफिशियल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष कॉर्पोरेट सेमिनार

इस अवसर पर इंदौर स्थित माहेश्वरी भवन ‘महेश्वरम’ में एक विशेष कॉर्पोरेट सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से व्यापार को आधुनिक बनाना, पारंपरिक व्यवसायों को तकनीक से जोड़ना तथा नई पीढ़ी को व्यवसाय से जोड़ने के उपायों पर चर्चा करना रहा। इस सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री जयंतजी गुप्ता, श्री सुनीलजी न्याती, श्री स्वप्निलजी कोठारी एवं श्री श्रेयसजी धारकर ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के बहुचर्चित “बाल संस्कार शिविर-2026” के पोस्टर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही आगामी “महेश नवमी-2026” के अंतर्गत आयोजित होने वाले माहेश्वरी म्यूजिकल कॉन्सर्ट के पोस्टर का भी लोकार्पण किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुशीला काबरा, पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पुष्प माहेश्वरी, प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभा माहेश्वरी, इंदौर जिला महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा मोलासरिया एवं इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के महामंत्री श्री मुकेश असावा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, महिला शक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

मंचासीन
मंचासीन पदाधिकारियों व अतिथियों का अभिनंदन

आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसमें आदर्श चितलांग्या, सीए वेदांत भूतड़ा, श्याम कचौलिया, पीयूष जाखेटिया, पद्मेश माहेश्वरी, सर्वेश गट्टानी, विशाल माहेश्वरी, प्रतीक माहेश्वरी, अनिल बियाणी, सुयश साबू, संकेत बाहेती, अर्पित दम्मानी, राधिका झंवर, विजय माहेश्वरी एवं पार्थ माहेश्वरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन सानिका माहेश्वरी द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन सह-सचिव राहुल काबरा ने किया।

धारकरजी
धारकरजी का मंच पर स्वागत


Leave a Comment:

Gulabpura - Jan, 2020

Maheshwari News खेलकूद
Please wait, submitting...