माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “व्यापार महोत्सव” के कार्यालय का शुभारंभ

माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “व्यापार महोत्सव” के कार्यालय का शुभारंभ

इंदौर। माहेश्वरी समाज इंदौर जिला द्वारा आगामी 11–12 अप्रैल को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय “व्यापार महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों के तहत महासागर कॉरपोरेट में महोत्सव के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इंदौर जिला समाज अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव कार्यालय का शुभारंभ उद्योगपति श्री राजीवजी मुछाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन की ऑर्गेनाइजेशन कमेटी की भी घोषणा की गई।

महोत्सव के लिए उद्योगपति श्री अखिलेश राठी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि सीए श्री संतोष मुछाल और श्री घनश्याम झंवर को वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री मुकेश असावा ने संबोधित करते हुए आयोजन की रूपरेखा और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सीए जयंत गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर रजत बेडिया, राजेश सोमानी, पवन भलीका, प्रहलाद सेठ, संजय मानधन्या, दिनेश परवाल, सुमित मंत्री, भरत तोतला, राम मूंदड़ा, राहुल मानधन्या, सुनील मालू, घनश्याम कासट, शैलेश मूंदड़ा, प्रेम माहेश्वरी और राधेश्याम काबरा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment:
CAPTCHA
Please wait, submitting...