पश्चिमी मध्यप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक में नवम सत्र के लिए नई टीम का गठन, अध्यक्ष पद पर शोभाजी माहेश्वरी निर्वाचित

पश्चिमी मध्यप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक में नवम सत्र के लिए नई टीम का गठन, अध्यक्ष  पद पर शोभाजी माहेश्वरी निर्वाचित

देवास | पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के नवम सत्र के नवगठन के लिए कार्यकारिणी बैठक देवास स्थित स्वस्तिक गार्डन में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, सामाजिक गतिविधियों और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नवम सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी सम्पन्न की गई।

बैठक की शुरुआत देवास जिलाध्यक्ष श्रीमती मंगला परवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने विभिन्न जिलों से पधारी महिला सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा सोडानी ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने पर बल दिया तथा सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रदेश सचिव श्रीमती शोभा माहेश्वरी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले कार्यकाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना बियानी द्वारा संगठन के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कल्पनाजी गगरानी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चयन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


प्रदेश पदाधिकारी

  • अध्यक्ष — श्रीमती शोभा माहेश्वरी (इंदौर)
  • सचिव — श्रीमती साधना बियानी (कांटाफोड़, देवास)
  • कोषाध्यक्ष — श्रीमती किरण लखोटिया (इंदौर)
  • संगठन मंत्री — श्रीमती माया झंवर (बुरहानपुर)


आंचलिक पदाधिकारी

अहिल्यांचल

  • उपाध्यक्ष — श्रीमती सुमन सारडा (इंदौर)
  • संयुक्त मंत्री — श्रीमती डिंपल माहेश्वरी (इंदौर)

निमाड़ अंचल

  • उपाध्यक्ष — श्रीमती अर्चना परवाल (सनावद)
  • संयुक्त मंत्री — श्रीमती रेखा मंत्री (खंडवा)

मालवा अंचल

  • उपाध्यक्ष — श्रीमती फाल्गुनी बियानी (उज्जैन)
  • संयुक्त मंत्री — श्रीमती शालिनी भट्टड़ (तलेन, राजगढ़)

भोज अंचल

  • उपाध्यक्ष — श्रीमती शकुंतला झंवर (बाग, धार)
  • संयुक्त मंत्री — श्रीमती अनिता कोठारी (आलीराजपुर)

दशपुर अंचल

  • उपाध्यक्ष — श्रीमती स्नेहलता मूंदड़ा (मनासा, नीमच)
  • संयुक्त मंत्री — श्रीमती वंदना मेहरा (सुखेड़ा, रतलाम)


बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न जिलों की महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को आगामी सत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Comment
Leave a Comment:
Gulabpura - Sun, 19 Jan 2020खेलकूद
Please wait, submitting...