अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की नवम कार्यसमिति बैठक में आगामी सत्र (2026-29) के लिए अमितजी सारडा (लुधियाना) मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मधुसूदनजी भलिका (इंदौर) सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोनीत
इंदौर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की नवम कार्यसमिति बैठक के दौरान संगठन के आगामी राष्ट्रीय चुनाव (2026-29) को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा एवं दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से श्री अमितजी सारड़ा (लुधियाना) को मुख्य राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी तथा श्री मधुसूदनजी भलिका (इंदौर) को राष्ट्रीय सह-निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
इस निर्णय के साथ ही संगठन की आगामी चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा स्पष्ट हो गई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिससे संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ता प्रदान की जा सके तथा सभी सदस्यों का विश्वास कायम रहे।
इस अवसर पर पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री अभिषेक बजाज, सचिव श्री सपन माहेश्वरी एवं इंदौर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री राम सोमानी एवं सचिव श्री प्रतीक माहेश्वरी सहित विभिन्न प्रांतों से पधारे राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके सफल एवं निष्पक्ष कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया उत्कृष्ट रूप से संपन्न होगी।
उल्लेखनीय है कि नियुक्ति के पश्चात ही देशभर के विभिन्न प्रादेशिक, जिला एवं क्षेत्रीय माहेश्वरी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री अमितजी सारड़ा एवं श्री मधुसूदनजी भलिका को लगातार शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं, एवं अब नियुक्ति के साथ ही देशभर में संगठनों के आगामी चुनावों को लेकर सदस्यों मे उत्साह एवं उत्सुकता से सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ है।
