पहली बार आयोजित होने जा रहे माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के “व्यापार महोत्सव” के लिए समाज बंधुओ में भारी उत्सुकता, स्टॉल बुकिंग के लिए के लिए पूछताछ जारी

पहली बार आयोजित होने जा रहे माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के  “व्यापार महोत्सव” के लिए समाज बंधुओ में भारी उत्सुकता, स्टॉल बुकिंग के लिए के लिए पूछताछ जारी

इंदौर। माहेश्वरी समाज इंदौर जिला द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे “व्यापार महोत्सव” को लेकर समाज बंधुओं में जबरदस्त उत्साह और रोमांच का माहौल बना हुआ है। यह महोत्सव 11–12 अप्रैल 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक शैलेश माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन की जानकारी सामने आने के बाद से ही आयोजकों और संयोजकों के पास लगातार फोन आ रहे हैं और लोग कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ स्टॉल बुकिंग के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

आयोजन समिति के भरत तोतला और दिनेश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समाज का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य समाज के सभी उत्पादकों और व्यवसायियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने व्यवसाय और उत्पादों को प्रदर्शित कर सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्टॉल बुकिंग के लिए मूल्य सूची भी जारी कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कई स्टॉल बुक हो चुके हैं। स्टॉल का मूल्य उनके आकार और लोकेशन के आधार पर तय किया गया है।

जारी की गई जानकारी के अनुसार स्टॉल बुकिंग निम्नलिखित दरों पर प्रारंभ कर दी गई है—

Main Sponsor (1 Stall)
मूल्य – ₹5 लाख
आकार – 269 Sq.ft.
Booked – राजीव जी मुछाल

Co-Sponsor (4 Stall)
आकार – 215 Sq.ft.
कॉर्नर स्टॉल – ₹3.30 लाख
मिडिल स्टॉल – ₹3 लाख
Booked

  1. स्वास्तिक फायनेंस
  2. एलन एजुकेशन
  3. लाभम ग्रुप
  4. शुभम ग्रुप

Super Premium Stall – 1
मूल्य – ₹2.30 लाख
आकार – 242 Sq.ft.

Super Premium Stall – 2-3
मूल्य – ₹2.50 लाख
आकार – 266 Sq.ft.
Booked

  1. मनीषजी लड्डा – सोलर एनर्जी
  2. विवेक जी दम्मानी – वाईब्रेंट

Premium Stall – 29
मूल्य – ₹1 लाख

Premium Corner Stall – 5
मूल्य – ₹1.10 लाख
आकार – 121 Sq.ft.
Booked

  1. सोनाकुंज
  2. प्रेम जी माहेश्वरी
  3. भरत जी तोतला
  4. राजकुमार जी साबू
  5. मनीष जी माहेश्वरी

Regular Stall – 20
मूल्य – ₹75,000

Regular Corner Stall – 4
मूल्य – ₹85,000
आकार – 80 Sq.ft.

Branding Space
आकार – 200 Sq.ft.

आयोजन समिति के अनुसार स्टॉल बुकिंग “पहले आए, पहले पाएं” के आधार पर की जा रही है। इच्छुक व्यवसायियों और समाज बंधुओं से जल्द से जल्द बुकिंग कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस अवसर से वंचित न रह जाएं। इच्छुक व्यापारी और व्यवसायी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने,स्टॉल बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए जल्द संपर्क कर सकते हैं।

दिनेश परवाल - 90090 22000

भरत तोतला   - 94246 58000

साथ ही आयोजन से संबंधित कोई भी समाज बंधु किसी भी प्रकार के सुझाव देना चाहे तो, सादर आमंत्रित हैं।


Comment
Leave a Comment:
Gulabpura - Sun, 19 Jan 2020खेलकूद
Please wait, submitting...