युवा संगठन के इतिहास में पहली बार प्रदेश की बागडोर महिला को, गौरी डागा बनी मुंबई प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन की पहली महिला अध्यक्ष
युवा संगठन के इतिहास में पहली बार प्रदेश की बागडोर महिला को, गौरी डागा बनी मुंबई प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन की पहली महिला अध्यक्ष

आज मुंबई प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें  युवा संगठन के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष की बागडोर किसी महिला को दी गई है। आज के निर्वाचन में अध्यक्षा श्रीमती गौरी डागा, मंत्री मधुर काकानी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पक लड्ढा को चुना गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युवा संगठन के इतिहास में पहली बार महिलाओ एवं युवतियों को युवा संगठन के सदस्य के रूप में जोड़ा जा रहा है। वर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण सोमानी एवं पूर्व महामंत्री श्री नारायण मालपानी के मार्गदर्शन में  मुंबई प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन ने इतिहास रचते हुए पहली बार अध्यक्षा के रूप में महिला का चयन भी कर लिया है। इस अनुकरणीय पहल से अब अन्य प्रदेशो के युवा संगठनों में भी महिलाओ को बढ़ावा मिलेगा। कुछ बड़े शहरो को छोड़कर फ़िलहाल ग्रामीण इलाको में माहेश्वरी समाज की युवा महिलाओं के युवती मंडल या सखी संगठन का ज्यादा वजूद नहीं है। युवा संगठन में महिलाओं/युवतियों को उचित प्रतिनिधित्व देकर उनको संगठन की मुख्य भूमिका से जोड़ा जा सकता है।

चुनाव के पर्यवेक्षक महाराष्ट्र प्रदेश के मंत्री मयूरजी सोमानी एवं चुनाव अधिकारी मनोजजी लढ्ढा उपस्थित थे।

Comment
Leave a Comment:
Please wait, submitting...