ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता ब्रेनहंट 2019 के लिए जबरदस्त उत्साह, अल्प समय में हुए 508 रजिस्ट्रेशन

सभी युवा साथियों एवं समाज बंधुओं के सराहनीय प्रयास से ब्रेनहंट 2019 ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 508 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार काल्या द्वारा आज प्रतियोगिता के अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जारी किए गए। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में काफी रोमांच है एवं उसी का परिणाम है कि अल्प समय में ही इतने रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों से इस प्रतियोगिता की जानकारी समाज के सभी परिवारों तक जल्द से जल्द पहुँचाने का आह्वान भी किया।
अब तक हुए रजिस्ट्रेशन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं।
- महाराष्ट्र - 123
- मध्यप्रदेश - 111
- राजस्थान - 95
- छत्तीसगढ़ - 49
- आंध्रप्रदेश - 18
- गुजरात - 18
- कर्नाटक - 17
- उत्तरप्रदेश - 16
- पश्चिम बंगाल - 15
- उड़ीसा - 10
- हरियाणा - 8
- तेलंगाना - 7
- केरल - 5
- तमिलनाडु - 5
- आसाम - 4
- बिहार - 2
- झारखंड - 2
- पंजाब - 2
- जम्मू कश्मीर - 1
- कुल रजिस्ट्रेशन - 508
ज्ञात रहे ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ब्रेनहंट 2019 दिनांक 29/12/2019 को एप
के द्वारा होगी। प्रतियोगिता तीन अलग अलग कैटेगरी में होंगी। विस्तृत
जानकारी के लिए प्रतियोगिता की एप डाऊनलोड करें।
इस लिंक के द्वारा एप डाऊनलोड कर सकते हैं।
Comment
Leave a Comment:
















